कानपुर: गोविन्द नगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने पीड़िता से कहा डांस करके दिखाओ…

कानपुर: गोविन्द नगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने पीड़िता से कहा डांस करके दिखाओ…

कानपुर के गोविंद नगर के दबौली वेस्ट में रहने वाली छेडख़ानी की पीडि़ता किशोरी ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित ने पहले

कानपुर

कानपुर: एक बार फिर से कानपुर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं गोविंद नगर थाने के इंस्पेक्टर पर र एक युवती ने आरोप लगाया है वह अपने साथ हुई मारपीट/छेडख़ानी की शिकायत लेकर थाने पहुंची, तो पहले तो पुलिस ने उसे बैठाया फिर उसके साथ अभद्रता करदी..

कानपुर के गोविंद नगर के दबौली वेस्ट में रहने वाली छेडख़ानी की पीडि़ता किशोरी ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित ने पहले तो स्वजनों से मारपीट की। बाद में सामान लेकर दुकान से लौटते वक्त छेडख़ानी भी की। शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने बिठाए रखा। थाना प्रभारी से गुहार लगाई तो बोले पहले डांस करके दिखाओ फिर करेंगे कार्रवाई। देर रात सोशल मीडिया पर किशोरी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। देर रात एसपी साउथ ने मामला मकान के कब्जे का विवाद बताया है।

किशोरी ने बताया कि वह उसकी मां जागरण पार्टी में काम करती हैं। 26 मार्च को दोपहर में आरोपित ने घर में घुसकर स्वजनों के साथ मारपीट की थी। सात अगस्त की रात 8 बजे दुकान से सामान लेकर लौटते वक्त छेडख़ानी की जिसकी शिकायत लेकर थाने गई थीआरोप है कि थाना प्रभारी ने काम के बारे में पूछा तो उसने जागरण पार्टी में काम करने की बात कही। आरोप है कि देर रात थाना प्रभारी गोविंद नगर अनुराग मिश्र पहले थाने में बैठाए रखे फिर बोले डांस करके दिखाओ तब कार्रवाई करेंगे। किशोरी का आरोप है कि आरोपित थाने का मुखबिर है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मामले में थाना प्रभारी गोविंद नगर ने किशोरी के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि वायरल वीडियो में जो किशोरी है उसका बीएसयूपी आवास में अवैध कब्जे को लेकर मालकिन मिथिलेश से विवाद है।

दस मार्च को दोनों पक्षों ने अपना ताला डाला था। सात अगस्त को किशोरी के पक्ष के लोग ताला तोड़ रहे थे जिस पर चौकी लाया गया था। मेडिकल कराने के बाद घर भेजा गया था। एसपी साउथ के मुताबिक जिस पर किशोरी ने छेडख़ानी का आरोप लगाया है। वह मकान मालकिन का भतीजा है। सुनियोजित तरह से वीडियो वायरल किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)

यदि कोई तथाकथित ऊंची जाति वाला किसी तथाकथित छोटी जाति वाले के यहां धोखे से कुछ खा पी लेता है