18 मार्च 1956 को, अर्थात आज के ही के दिन, बाबा साहब डॉ. आम्बेडकरने प्रसिद्ध ऐतिहासिक भाषण आगरा के रामलीला मैदान मे दिया था ।क्या कहा था बाबा साहब ने???
18 मार्च 1956 को, अर्थात आज के ही के दिन, बाबा साहब डॉ. आम्बेडकरने प्रसिद्ध ऐतिहासिक भाषण आगरा के रामलीला मैदान मे दिया था । क्या कहा था बाबा साहब ने??? “मुझे इन पढ़े लिखे लोगों ने धोखा दिया है”.............बाबा साहब डाँ. अम्बेडकर. बाबा साहब डाँ. अम्बेडकर का ऐतिहासिक भाषण !! रामलीला मैदान, आगरा, दिनांक 18 मार्च 1956, समाज के जिम्मेदार लोगों से बाबा साहब की अपील !!! आम जन समूह से अपील - पिछले तीस वर्षों से तुम लोगों के राजनैतिक अधिकार के लिये मै संघर्ष कर रहा हूँ। मैने तुम्हें संसद और राज्यों की विधान सभाओं में सीटों का आरक्षण दिलवाया। मैंने तुम्हारे बच्चों की शिक्षा के लिये उचित प्रावधान करवाये। आज, हम प्रगति कर सकते है। अब यह तुम्हारा कर्त्तव्य है कि सामाजिक, शैक्षणिक एवं आथिर्क गैर बराबरी को दूर करने हेतु एक जुट होकर इस संघर्ष को जारी रखो। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये तुम्हें हर प्रकार की कुर्बानियों के लिये तैयार रहना होगा, यहाँ तक कि खून बहाने के लिये भी। नेताओ से अपील - यदि कोई तुम्हें अपने महल में बुलाता है तो स्वेच्छा से जाओ। लेकिन अपनी झोपड़ी में आग लगाकर नहीं। यदि वह राजा किस...