दुनिया में जो मुख्य स्वस्थ्य समस्यायें है उसमें कैंसर के बाद जो सबसे गंभीर समस्या है वो मेंटल हेल्थ है ।
दुनिया में जो मुख्य स्वस्थ्य समस्यायें है उसमें कैंसर के बाद जो सबसे गंभीर समस्या है वो मेंटल हेल्थ है । काफ़ी महत्वपूर्ण पर बहुत कम चर्चा होता है । एक आँकड़े के हिसाब से दुनिया में १३% लोग , लगभग हर मिलने वाले लोगों में नवे या दसवे व्यक्ति को मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) की समस्या है । हम स्वयं भी उस समस्या से ग्रसित हो सकते है और दूसरे के लिए वो नौवाँ या दसवाँ व्यक्ति हो सकते है । मेंटल हेल्थ या मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक अच्छा होना शामिल है। यह हमारे सोचने, अनुभव या महसूस करने और किसी काम को करने के तरीके को बहुत ही प्रभावित करता है। यह इसमे भी मदद करता है कि हम किसी तनाव पूर्ण स्थिति से कैसे अपने आप को समहलते हैं, दूसरों से सम्बंध के प्रति कितने सकारात्मक हैं और विभिन्न परिस्थितियों में किस निर्णय को चुनते है । बचपन और किशोरावस्था से लेकर वयस्कता तक, जीवन के हर चरण में मानसिक स्वास्थ्य बहुत ही महत्वपूर्ण है।, यदि हम मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव करते हैं, तो वह हमारी ...