Posts

Showing posts from June, 2024

सूर्यकुमार यादव...T-20 इंटरनेशनल का नंबर वन बल्लेबाज। आज उनकी जिंदगी की दर्द भरी कहानी पढ़िए। वह खिलाड़ी जो अगर 10 साल पहले टीम इंडिया में चुन लिया गया होता तो शायद हम आईसीसी टूर्नामेंट्स में इतनी बुरी तरह नहीं हारते। युवराज सिंह के बाद नंबर 4 पर अगर कोई खिलाड़ी मैच बदलने की क्षमता रखता है, तो वह है सूर्यकुमार यादव। पर क्या उनकी जिंदगी में सब कुछ इतना आसान रहा है? उनके परिवार ने सूर्या की खातिर क्या कुछ नहीं सहा है! 12 साल पहले 20 वर्ष की उम्र में 2010 में रणजी क्रिकेट में डेब्यू के बाद रोहित शर्मा के साथ 73 रनों की मैच विनिंग पारी और मैन ऑफ द मैच का खिताब। 2011-12 के सत्र में मुंबई की तरफ से ताबड़तोड़ 754 रन। फिर लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जलवा लेकिन टीम इंडिया में सिलेक्शन नहीं। जिस 31 साल की उम्र में बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया, उस एज में जाकर हमारे सूर्या को बीसीसीआई ने टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया। जब मुंबई के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को रणजी प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में चुन लिया गया तो मजबूरी में सूर्या को मुंबई का रणजी कप्तान बना दिया गया। निराशा लगातार उनके भीतर घर कर रही थी और इसी बीच 2014 में शार्दूल ठाकुर से मैदान पर लड़ाई हो गई। परिणाम यह हुआ कि सूर्या ने 2015 में अचानक मुंबई की कप्तानी छोड़ दी। अब सूर्यकुमार यादव का दिल क्रिकेट ने तोड़ दिया था और वह इससे दूर जाने की सोचने लगे थे। तभी 2016 में सूर्या की शादी हुई और पत्नी देविशा ने सूर्या को पॉजिटिव रहते हुए खेल पर ध्यान लगाने को कहा। भारत में मान्यता है कि मां-बाप के कदमों में जन्नत होती है। जो अपने मां-बाप का सगा नहीं हुआ, वह दुनिया में किसी का नहीं हो सकता। खुद का भी नहीं.. ! सूर्या की मां सपना यादव हाउसवाइफ हैं और पिता अशोक यादव भाभा रिसर्च सेंटर में इंजीनियर। सूर्या अपनी मां से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। चाहे कैसे भी हालात हों, हर मैच से ठीक पहले वह अपनी मां को फोन करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। फिर जब मैच खत्म हो जाता है, तो सूर्या एक बार दोबारा मां को फोन करते हैं और मैदान की सारी बातें बताते हैं। कुछ वैसे ही जैसे छोटा बच्चा स्कूल जाता है और लौटकर क्लास से जुड़ा हर घटनाक्रम अपनी मां को बताता है। फिर आंचल में सर रखकर गहरी नींद सो जाता है। सूर्या के पिता इंजीनियर हैं और वह मुंबई में भाभा रिसर्च सेंटर की कॉलोनी में रहते हैं। वहां ज्यादातर बच्चे साइंटिस्ट और इंजीनियर बन गए। जब सूर्या ने शिद्दत से क्रिकेटर बनने का निश्चय कर लिया तो आसपास के लोग मां-बाप को बहुत ताने देते थे। बड़ा होकर सचिन तेंदुलकर बना दीजिएगा क्या? क्यों सूर्यकुमार यादव का करियर बर्बाद करने पर तुले हैं? पढ़ाई लिखाई करवाइए जिंदगी बना लेगा, नहीं तो उम्र भर दर-दर भटकता ही रहेगा। बीसीसीआई की मेहरबानी रही कि 31 साल की उम्र तक सूर्या के परिवार वालों को जमाने की जली-कटी बातें सुननी पड़ीं। सूर्या तब अपने मां-बाप की आंखों में आंसू देख कर बहुत दुखी होते थे लेकिन कुछ बोल नहीं पाते थे। मार्च 2021 में डेब्यू के बाद टीम में जगह पक्की करने के 1 साल के भीतर दुनिया का नंबर वन टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाज। एक कैलेंडर ईयर में इस साल 1,000 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज। भारत के लिए 40 टी-20 मुकाबलों में 179 की स्ट्राइक रेट से 1284 रन। इस T-20 वर्ल्ड कप में 6 मुकाबलों में 60 की औसत से 239 रन। वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 190 का स्ट्राइक रेट....! यह सब जवाब है उन लोगों के लिए, जो निराशा के दौर में सूर्यकुमार यादव के परिवार पर कीचड़ उछालते थे। अगर आपके आसपास कोई सूर्यकुमार यादव शिद्दत से मेहनत कर रहा है, तो उसका साथ दीजिए। उसे नीचा मत दिखाइए। ऐसे लोग जब जवाब देने पर आते हैं तो मुंह छिपाने के लिए जगह नसीब नहीं होती। यूं ही लगातार मचाएगा अपने बल्ले से जमकर तांडवभारत को तमाम मुकाबले जिताएगा सूर्यकुमार यादव ❤️#सतीस्वी #एसएसजेपीएचएमसी #सतीशशंकरजायसवालभावीप्रधानमंत्री

Image
सूर्यकुमार यादव...T-20 इंटरनेशनल का नंबर वन बल्लेबाज। आज उनकी जिंदगी की दर्द भरी कहानी  पढ़िए। वह खिलाड़ी जो अगर 10 साल पहले टीम इंडिया में चुन लिया गया होता तो शायद हम आईसीसी टूर्नामेंट्स में इतनी बुरी तरह नहीं हारते। युवराज सिंह के बाद नंबर 4 पर अगर कोई खिलाड़ी मैच बदलने की क्षमता रखता है, तो वह है सूर्यकुमार यादव। पर क्या उनकी जिंदगी में सब कुछ इतना आसान रहा है? उनके परिवार ने सूर्या की खातिर क्या कुछ नहीं सहा है!  12 साल पहले 20 वर्ष की उम्र में 2010 में रणजी क्रिकेट में डेब्यू के बाद रोहित शर्मा के साथ 73 रनों की मैच विनिंग पारी और मैन ऑफ द मैच का खिताब। 2011-12 के सत्र में मुंबई की तरफ से ताबड़तोड़ 754 रन। फिर लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में जलवा लेकिन टीम इंडिया में सिलेक्शन नहीं। जिस 31 साल की उम्र में बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया, उस एज में जाकर हमारे सूर्या को बीसीसीआई ने टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया।  जब मुंबई के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को रणजी प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में चुन लिया गया तो मजबूरी में सूर्या को मुंबई का रणजी कप्तान ...

यें है 15 ऐसे महत्वपूर्ण कानून और कानूनी अधिकार जो हर भारतीय को जानने चाहिए अति आवश्यक हैं।01. पुलिस अधिकारी आपकी FIR लिखने से मना नही कर सकते, ऐसा करने पर उन्हें 6 महीने से 1 साल तक की जेल हो सकती है|~ भारतीय दंड संहिता, 166A02. कोई भी होटल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों न हो, आपको फ्री में पानी पीने और वाशरूम का इस्तेमाल करने से नही रोक सकता है |~ भारतीय सरिउस अधिनियम 188703. कोई भी शादीशुदा व्यक्ति किसी अविवाहित लड़की या विधवा महिला से उसकी सहमती से शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तो यह अपराध की श्रेणी में नही आता है |~ भारतीय दंड संहिता व्यभिचार, धारा 49804. ड्राइविंग के समय यदि आपके 100ml ब्लड में अल्कोहल का लेवल 30mg से ज्यादा मिलता है तो पुलिस बिना वारंट आपको गिरफ्तार कर सकती है |~ मोटर वाहन एक्ट, 1988, सेक्शन -185,20205. किसी भी महिला को शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले गिरफ्तार नही किया जा सकता है |~ आपराधिक प्रक्रिया संहिता, सेक्शन 4606. यदि दो वयस्क लड़का या लड़की अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं तो यह गैर कानूनी नही है | और तो और इन दोनों से पैदा होने वाली संतान भी गैर कानूनी नही है और संतान को अपने पिता की संपत्ति में हक़ भी मिलेगा |~ घरेलू हिंसा अधिनियम, 200507. एक पुलिस अधिकारी हमेशा ही ड्यूटी पर होता है चाहे उसने यूनिफार्म पहनी हो या नही | यदि कोई व्यक्ति इस अधिकारी से कोई शिकायत करता है तो वह यह नही कह सकता कि वह पीड़ित की मदद नही कर सकता क्योंकि वह ड्यूटी पर नही है |~ इंडियन पुलिस एक्ट, 186108. कोई भी कंपनी गर्भवती महिला को नौकरी से नहीं निकाल सकती, ऐसा करने पर अधिकतम 3 साल तक की सजा हो सकती है|~ मातृत्व लाभ अधिनियम, 196109. मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 में वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का प्रावधान है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 128 में बाइक पर दो व्यक्तियों का बैठने का प्रावधान है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के द्वारा गाड़ी या मोटरसाइकिल से चाबी निकालना बिलकुल ही गैर कानूनी है इसके लिए आप चाहें तो उस कांस्टेबल/अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कर सकते हैं |~ मोटर वाहन अधिनियम10. टैक्स उल्लंघन के मामले में, कर वसूली अधिकारी को आपको गिरफ्तार करने का अधिकार है लेकिन गिरफ्तार करने से पहले उसे आपको नोटिस भेजना पड़ेगा । केवल टैक्स कमिश्नर यह फैसला करता है कि आपको कितनी देर तक हिरासत में रहना है |~ आयकर अधिनियम, 196111. केवल महिला पुलिसकर्मी ही महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ला सकती है| पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है| इतना ही नहीं महिलाएं शाम के 6 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच पुलिस स्टेशन जाने से मना कर सकती हैं। एक गंभीर अपराध के मामले में मजिस्ट्रेट से लिखित आदेश प्राप्त होने पर ही एक पुरुष पुलिसकर्मी किसी महिला को गिरफ्तार कर सकता है।~ दंड प्रक्रिया संहिता,197312. यदि आप किसी कंपनी से किसी त्यौहार के मौके पर कोई गिफ्ट लेते हैं तो यह रिश्वत की श्रेणी में आता है | इस जुर्म के लिए आपको सजा भी हो सकती है |~ विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (FCRA) 201013. कोई भी दुकानदार किसी उत्पाद के लिए उस पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक रुपये नही मांग सकता है परन्तु उपभोक्ता, अधिकतम खुदरा मूल्य से कम पर उत्पाद खरीदने के लिए दुकानदार से भाव तौल कर सकता है |~ अधिकतम खुदरा मूल्य अधिनियम, 201414. यदि आपका ऑफिस आपको सैलरी नही देता है तो आप उसके खिलाफ 3 साल के अन्दर कभी भी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं | लेकिन यदि आप 3 साल के बाद रिपोर्ट करते हैं तो आपको कुछ भी हासिल नही होगा|~ परिसीमा अधिनियम, 196315. यदि आप सार्वजनिक जगहों पर "अश्लील गतिविधि" में संलिप्त पाये जाते हैं तो आपको 3 महीने तक की कैद भी हो सकती है| परन्तु "अश्लील गतिविधि" की कोई स्पष्ट परिभाषा नही होने के कारण पुलिस इस कानून का दुरूपयोग करती है |~ भारतीय दंड संहिता की धारा 294(नोट: संविधान एवं कानून द्वारा प्राप्त अपने अधिकरों संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु आज ही राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति मुख्यालय के अधिकारिक सोशल मीडियाएकाउंट, और कुटुंब एप को फॉलो करें। धन्यवाद

Image
यें है 15 ऐसे महत्वपूर्ण कानून और कानूनी अधिकार जो हर भारतीय को जानने चाहिए अति आवश्यक हैं। 01. पुलिस अधिकारी आपकी FIR लिखने से मना नही कर सकते, ऐसा करने पर उन्हें 6 महीने से 1 साल तक की जेल हो सकती है| ~ भारतीय दंड संहिता, 166A 02. कोई भी होटल चाहे वो 5 स्टार ही क्यों न हो, आपको फ्री में पानी पीने और वाशरूम का इस्तेमाल करने से नही रोक सकता है | ~ भारतीय सरिउस अधिनियम 1887 03. कोई भी शादीशुदा व्यक्ति किसी अविवाहित लड़की या विधवा महिला से उसकी सहमती से शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तो यह अपराध की श्रेणी में नही आता है | ~ भारतीय दंड संहिता व्यभिचार, धारा 498 04. ड्राइविंग के समय यदि आपके 100ml ब्लड में अल्कोहल का लेवल 30mg से ज्यादा मिलता है तो पुलिस बिना वारंट आपको गिरफ्तार कर सकती है | ~ मोटर वाहन एक्ट, 1988, सेक्शन -185,202 05. किसी भी महिला को शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले गिरफ्तार नही किया जा सकता है | ~ आपराधिक प्रक्रिया संहिता, सेक्शन 46 06. यदि दो वयस्क लड़का या लड़की अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं तो यह गैर कानूनी नही है | और तो और इन दोनों से पैदा होने व...

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज कीकन्नौज से अखिलेश यादव 170922 वोटों से जीतेमैनपुरी से डिंपल यादव 221639 वोट से जीतींआजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से जीतेगाजीपुर से अफजाल अंसारी 124861 वोटों से जीतेकैराना से इकरा हसन 69116 वोटों से जीतींमुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 24672 वोटों से जीतेरामपुर से मुहिबुल्ला 87434 वोटों से जीतेमुरादाबाद से रुचिवीरा 105762 वोटों से जीतींसंभल से जियाउर्रहमान बर्क 121494 वोट से जीतेफिरोजाबाद से अक्षय यादव 89312 वोट से जीतेआंवला से नीरज मौर्य 15969 वोटों से जीतेखीरी से उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीतेबदायूं से आदित्य यादव 34991 वोटों से जीतेधौरहरा से आनंद भदौरिया 4449 वोटों से जीतेमोहनलालगंज से आरके चौधरी 70292 वोट से जीतेसुल्तानपुर से रामभुआल निषाद 43174 वोट से जीतेप्रतापगढ़ से शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे 58419 वोट से जीतेजालौन से नारायण अहिरवार 53898 वोट से जीतेबांदा से कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतींफतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीतेकौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज 103944 वोटों से जीतेबस्ती से राम प्रसाद चौधरी 100993 वोट से जीतेफैजाबाद से अवधेश प्रसाद 54567 वोट से जीतेअंबेडकरनगर से लालजी वर्मा 137247 वोट से जीतेश्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा 76673 वोट से जीतेलालगंज से दारोगा प्रसाद सरोज 115023 वोट से जीतेसंतकबीरनगर से पप्पू निषाद 92170 वोट से जीतेघोसी लोकसभा से राजीव राय 162943 वोट से जीतेबलिया से सनातन पांडेय 43384 वोटों से जीतेजौनपुर से बाबूसिंह कुशवाहा 99335 वोटों से जीतेमछलीशहर से प्रिया सरोज 35850 वोटों से जीतींचंदौली से चौधरी बिरेंद्र सिंह 21565 वोटों से जीतेरॉबर्ट्सगंज से छोटे लाल 129234 वोटों से जीतेएटा लोकसभा से देवेश शाक्य 28052 वोटों से जीतेसलेमपुर से रमाशंकर राजभर 3573 वोटों से जीते!@highlightSamajwadi PartyCongress PartyAkhilesh YadavRahul Gandhi CongressAnees Rajaमुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड-उत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेडश्याम लाल पालSyed Iftekhar HusainBrijendra Singh#samajwadipartyallahabad

Image
लखनऊ-उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की कन्नौज से अखिलेश यादव 170922 वोटों से जीते मैनपुरी से डिंपल यादव 221639 वोट से जीतीं आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से जीते गाजीपुर से अफजाल अंसारी 124861 वोटों से जीते कैराना से इकरा हसन 69116 वोटों से जीतीं मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 24672 वोटों से जीते रामपुर से मुहिबुल्ला 87434 वोटों से जीते मुरादाबाद से रुचिवीरा 105762 वोटों से जीतीं संभल से जियाउर्रहमान बर्क 121494 वोट से जीते फिरोजाबाद से अक्षय यादव 89312 वोट से जीते आंवला से नीरज मौर्य 15969 वोटों से जीते खीरी से उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीते बदायूं से आदित्य यादव 34991 वोटों से जीते धौरहरा से आनंद भदौरिया 4449 वोटों से जीते मोहनलालगंज से आरके चौधरी 70292 वोट से जीते सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद 43174 वोट से जीते प्रतापगढ़ से शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते  इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे 58419 वोट से जीते जालौन से नारायण अहिरवार 53898 वोट से जीते बांदा से कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतीं फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीते कौशांबी से पुष्पेंद्र सरो...