विशेष विवाह अधिनियम में शादी करने के लिए 30 दिन की पूर्व नोटिस की आवश्यकता बाध्यकारी नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट  इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ पीठ ने विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act ) के तहत विवाह के मामले में एक अहम फैसला दिया है। हाईकोर्ट में एक दंपति ने याचिका दायर की है जिसमे आरोप लगाया गया है कि साफिया सुल्ताना नाम की लड़की ने उनके पुत्र से हिन्दू धर्म में धर्मांतरण कर शादी कर ली है लेकिन लड़की के पिता ने उसे अवैध रूप से घर पर बंदी बना लिया है। जिस पर कोर्ट ने लड़की के पिता और बेटी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। कोर्ट के इस आदेश के बाद लड़की के पिता अपनी पुत्री के साथ कोर्ट के समक्ष पेश हुए और पिता ने इस बात को स्वीकार किया कि वह पहले अपनी पुत्री के विवाह को स्वीकार नही कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने इस शादी को अपना लिया है और बेटी को अपने पति के साथ उसके घर भेजने को तैयार है। कोर्ट की सुनवाई के दौरान लड़का और लड़की ने अदालत के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि जो लोग अपनी पसंद से शादी करना चाहते है वह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत ...