नेपाल ने 7100 एकड़ जमीन पर किया कब्ज़ा! उदित राज बोले- इतना असुरक्षित भारत कभी नहीं था

नेपाल ने 7100 एकड़ जमीन पर किया कब्ज़ा! उदित राज बोले- इतना असुरक्षित भारत कभी नहीं था


भारत में चल रहे कोरोना महा संकट के दौरान एक तरफ जहां चीन भारत को आंखें दिखा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल भी भारत को घेरने की आड़ में है।

खबर के मुताबिक, नेपाल ने बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की लगभग 7100 एकड़ जमीन पर कब्जा जमा लिया है। बताया जा रहा है कि बाल्मीकि नगर में सुस्ता, वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व के जंगल और गोवर्धना में शिवालिक रेंज की पहाड़ियां सहित ऐसे कई इलाके हैं। जहां पर नेपाल अपना अवैध कब्जा बढ़ा रहा है।

इस इलाके के डीएम डॉ निलेश रामचंद्र देवर ने बताया है कि यह इंटरनेशनल मामला है जबकि डीएफओ गौरव झा का कहना है कि यह जमीन के अतिक्रमण का मामला है। स्थिति का फायदा उठाते हुए लोग दोहरी नागरिकता का लाभ ले रहे हैं और इन इलाकों में जंगल से करोड़ों रुपए के पेड़ भी काट लिए गए हैं।

आपको बता दें कि नेपाल की तरफ से लगातार हो रहे इस अतिक्रमण के बावजूद भी भारत सरकार द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मामले में कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्विटर पर पीटकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल ने 7100 एकड़ भारत की जमीन कब्जा कर लिया है, इतना असुरक्षित भारत कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस नेता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है कि भारत, दुनिया का इकलौता देश है, जहाँ सिर्फ़ झूठ के सहारे एक आदमी 6 साल से राज कर रहा है।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ चीन के साथ भारत का विवाद चल रहा है। वही अब नेपाल ने भी भारत के कई इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है लेकिन मोदी सरकार इस मामले में चुपचाप बैठ कर तमाशा देख रही है। याद कीजिये कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन और नेपाल दोनों ही देशों को भारत का दोस्त करार दे चुके हैं।


Comments

Popular posts from this blog

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)

यदि कोई तथाकथित ऊंची जाति वाला किसी तथाकथित छोटी जाति वाले के यहां धोखे से कुछ खा पी लेता है