अनुकरणीय विवाह-प्रो लक्ष्मण यादव जी द्वारा अंतर्जातीय विवाहोपरांत प्रीतिभोज कार्यक्रम 04 जून 2023 को.......
अनुकरणीय विवाह-
प्रो लक्ष्मण यादव जी द्वारा अंतर्जातीय विवाहोपरांत प्रीतिभोज कार्यक्रम 04 जून 2023 को.......
#########################
व्यक्ति विचारों को जब अपने व्यक्तिगत जीवन मे चरितार्थ करता है तो वह न केवल अनुकरणीय होता है बल्कि समाज मे एक मील का पत्थर बन सदियों तक अपनी गाथा को अमर बना जाता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा लक्ष्मण यादव जी को कौन नही जानता है क्योकि प्रो लक्ष्मण यादव जी देश भर में बहुजन मिशन के ऐसे कारकुन हैं
जो सामाजिक समता के लिए देश भर में विख्यात हैं और शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ अम्बेडकरिज्म/बुद्धिज्म के प्रचार-प्रसार में पूरी तल्लीनता से सन्नद्ध हैं।
व्हाट्सएप पर प्रो लक्ष्मण यादव जी द्वारा प्रेषित विवाहोपरांत आमंत्रण पत्र में प्रो लक्ष्मण यादव जी का विवाहोपरांत प्रतिभोज 04 जून 2023 को उनके आजमगढ़ जनपद के बैठौली गांव के आवास पर आयोजित किया गया है।
प्रो लक्ष्मण यादव जी की पत्नी माननीया प्रिया चौहान जी मूलतः हरियाणा की मूल निवासी हैं जिनका परिवार तीन पीढ़ी से दिल्ली में रह रहा है।प्रिया चौहान जी दिल्ली यूनिवर्सिटी से (नेट-जेआरएफ) पीएचडी कर रही है।प्रिया चौहान जी हिन्दू जाति व्यवस्थानुसार अनुसूचित जाति के धोबी समाज से आती हैं।
प्रो लक्ष्मण यादव जी व प्रिया चौहान जी ने संवैधानिक प्राविधानों के तहत 10 मई 2023 को कोर्ट मैरिज कर लिया है तथा 27 मई 2023 को दिल्ली में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित है।
04 जून 2023 को प्रो लक्ष्मण यादव जी व प्रिया चौहान जी ने अपने विवाह (कोर्ट मैरिज) के बाद आजमगढ़ स्थित अपने बैठौली गांव के पैतृक आवास पर सायंकाल प्रीतिभोज का आयोजन किया है।
हम साधुवाद समर्पित करते हैं इस शानदार वैचारिक जोड़ी प्रो लक्ष्मण यादव जी एवं प्रिया चौहान जी को जिन्होंने समाज को एक सामाजिक परिवर्तन का जबर्दस्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।पुनः-पुनः बधाई सामाजिक परिवर्तन की इस शानदार जोड़ी को!
-चंद्रभूषण सिंह यादव
Comments