विपक्ष_की_मोर्चाबंदी__सोनिया_गांधी_की_वर्चुअल_मीटिंग_मे_एलजेडी_सहित_जुड़े_विपक्ष_के_18_दल

#विपक्ष_की_मोर्चाबंदी__सोनिया_गांधी_की_वर्चुअल_मीटिंग_मे_एलजेडी_सहित_जुड़े_विपक्ष_के_18_दल..
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 18 विपक्षी 
दलों के नेताओ संग वर्चुअल मीटिंग की।इसमें 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी व सभी मे एकजुट हो भाजपा का मुकाबला करने की बात कही गई।बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ एक कोर ग्रुप बनाए जाने का सुझाव दिया।
मीटिंग में कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी और और राहुल गांधी जी भी शामिल हुए।दूसरी पार्टियों से फारुख अब्दुल्ला तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एनसीपी के शरद पवार एलजेडी के शरद यादव  कम्युनिस्ट के सीताराम येचुरी सहित कई बड़े नेता भी शामिल हुए।मीटिंग में सोनिया गांधी ने बोलते हुए कहा कि आखिर में हमारा लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव ही है। हमे ऐसी सरकार बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा जो आजादी के आंदोलन के मूल्यों में विश्वास करती हो। सोनिया ने कहा पेगसास जासूसी मामले में सरकार  ने चर्चा करने में इच्छा नहीं दिखाई है।इसके कारण संसद का मानसून सत्र पूरी तरह से टल गया। संसद में विपक्ष की एकता पर भरोसा है मगर संसद के बाहर भी एक मजबूत और बड़ी लडाई लडने की जरूरत है।

20 से 30 सितंबर तक पूरे देश मे प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में उपस्तिथि सभी मुख्यमंत्रियों ने कहा कि विपक्ष को एकजुट होना होगा। गैर भाजपा वाली राज्य सरकारों को प्रेशनबकिया जा रहा है।हमे साथ आना होगा और केंद्र सरकार का सामना करना होगा। साथ ही तय किया गया कि ऑन लाइन मीटिंग में शामिल होने वाले सभी दल 20 से 30 सितंबर के बीच पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सभी नेताओ ने जताई चिंता

बैठक के बाद एलजेडी नेता शरद यादव  ने बताया कि विपक्ष के सभी नेताओ ने मीटिंग में चिंता जाहिर की कि कैसे सभी संविधानिक संस्थान एक पार्टी का समर्थन कर रहे है।ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों की एक कोर कमेटी बनाने का सुझाव रखा। जिसकी बैठक हर तीन चार दिन में हो। उन्होंने कहा कांग्रेस विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी है। और ये साफ है कि या तो सोनिया गांधी या राहुल कोर कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।मुझे विश्वास है कि आज की मीटिंग में शामिल होने वाले सभी लोगो का भी यही सुझाव होगा।

ये पार्टियां हुई शामिल

इस मीटिंग में कांग्रेस के साथ तृणमूल कांग्रेस शिवसेना एनसीपी कम्युनिस्ट पार्टी एलजेडी झामुमो राजद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी रालोद जनता दल एस केरल कांग्रेस एस एम के स्टालिन एआईडीएमके आरएसपी एआईएमएस यूडीएफ सहित 19 पार्टियां शामिल हुई।

आप बसपा को नहीं न्योता नहीं सपा शामिल नहीं हुईं

बैठक के जरिए विपक्ष सत्ताधारी को अपनी एकता बल भी दिखा रहे है। हाल ही में मानसून सत्र के दौरान पेगासास जासूसी मामले में  
किसान आंदोलन महंगाई सहित दूसरे मुद्दों पर संसद में विपक्ष ने सरकार को घेरा था। इन दिनों विपक्ष में अच्छी एकजुटता दिखाई दे रही है। हालांकि कांग्रेस ने मीटिंग में शामिल होने को आम आदमी पार्टी को और बहुजन समाज पार्टी को न्योता नहीं भेजा था। समाजवादी पार्टी का भी कोई नेता मीटिंग से नहीं जुड़ पाया।

Comments

Popular posts from this blog

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)

यदि कोई तथाकथित ऊंची जाति वाला किसी तथाकथित छोटी जाति वाले के यहां धोखे से कुछ खा पी लेता है