बुद्ध' किसे कहते हैं?* *'बुद्ध' शब्द का अर्थ क्या है?*
*'बुद्ध' किसे कहते हैं?*
*'बुद्ध' शब्द का अर्थ क्या है?*
'बुद्ध' नाम सम्बोधि प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए प्रयोजित किया जाता है।
"न मातरा कतम,न पितरा कतम विमोक्खन्ति।
एतं बुद्धानं भगवन्तान बोधिया मूले.... पञ्ञत्ति।"
*- न माता ने, न पिता ने यह नाम उनको दिया बल्कि विमोक्ष जो भगवान ने बोधि वृक्ष मूल में ज्ञान प्राप्त पुरुष- होने के कारण कहा गया।*
बुद्ध असामान्य मानवी होते है।
जैसे मानव इस धरती पर चलते - फिरते साधारण कामकाज करते है और अपने बाल बच्चों का लालन-पालन करते दिखाई देते है, वैसे बुद्ध नहीं होते है।
*हम उन्हें देवता भी नहीं कह सकते, क्योंकि देवताओं में राग-द्वेष, सुख- विलास होता है। बुद्ध राग-द्वेष और विलासिता से विमुक्त होते है। सम्पूर्ण मानवीय दुर्बलताओं और असंगतियों को समूच्छेद करने और सर्वोत्तम ज्ञान प्राप्ति के कारण बुद्ध को "बुद्ध" ही कह सकते है।*
बोधिसत्व सिद्धार्थ गौतम सम्यक सम्बोधि प्राप्त करने के बाद बुद्ध हुए, सम्यक सम्बुद्ध हो गये।
ज्ञान-प्राप्ति के पूर्व सिद्धार्थ गौतम केवल एक बोधिसत्व थे।
जो प्राणी बुद्ध बनने के लिए प्रयत्नशील रहता है उसे 'बोधिसत्व' कहते हैं।
बोद्धी= ज्ञान , सत्व = जिव
*सिद्धार्थ ने आपनेआप को बुद्ध नहीं बोला, निसर्ग ने उन्हे बुद्ध घोषित किया
कोई भी व्यक्ति बुद्ध गुणों की प्राप्ति करता है, वह बुद्ध होता है।
Comments