एक 50 ग्राम का पत्थर लीजिए उसे किसी #ज्योतिषी से 100 फीट की दूरी पर रख दिजिए .....
एक 50 ग्राम का पत्थर लीजिए उसे किसी #ज्योतिषी से 100 फीट की दूरी पर रख दिजिए .....
अब उस अपने आप को महान संत या ज्योतिष कहलवाने वाले से कहिए कि आप मंत्रों की सहायता से इस पत्थर की दिशा या स्थान बदल दीजिए.....
यदि वे न बदल पाए तो सोचिए कि पृथ्वी से करोड़ों मील दूर आकाश मे स्थित वे विशालकाय ग्रहोँ की दिशा कैसे बदल सकतें हैं ...❓
#अन्धविश्वास की कतार में यह भी एक बहुत बड़ा अन्धविश्वास है ...
जिसके कारण कमजोर मन के लोगों से प्रतिवर्ष करोड़ों-अरबों रूपया लूटे जा रहा हैँ
सामान्य तौर पर जिन ग्रहों से डराया जा रहा है वे सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति,शुक्र, शनि, राहू और केतू जबकि विज्ञान में राहू और केतू तो ग्रह है ही नहीं ..
लेकिन इसके बाद भी ये काल्पनिक ग्रह लोगों के मन में इस तरह घर कर गये ...
कि इनसे बचने के लिए तमाम तरह की पूजा पाठ , टोटके-जादू-टूने आदि करवाए जाते हैँ और ऐसे अन्धविश्वासोँ पर खुब पैसे लूटाए जा रहें है ....
क्या इन ग्रहों को पैसे की आवश्यकता है , क्या ये ग्रह इन पाखँडियोँ के मंत्रोँ से अपनी दिशाएँ बदल लेंगे❓
आज के युग में जब मनुष्य चांद पर उतर चुका है, मंगल पर यान उतार चुका है और भविष्य में मंगल ग्रह पर स्वयं उतरेगा ऐसे युग में इन ग्रहों का डर अन्धभगतोँ पर इस कदर हावी है कि व्यक्ति अपने ग्रहों को ठीक करवाने के लिए एक ऐसे ज्योतिष के द्वार पर बैठे रहते है जिन्हें अपना स्वयं का भी पता नहीं होता कि अगले पल उन के साथ क्या होने वाला है❓
सोचिये ! जो पृथ्वी हमें अन्न, भोजन,पानी और साँस देतीं हैं जब वह हम पर हल्की-भारी नहीं होती तो करोड़ों मील दूर के ग्रहों का भय क्यों❓
ऐसे ढोँगीयोँ और पाखँडियोँ का बहिष्कार करो .....
आप आज विज्ञान युग मे जी रहे हैँ इस लिए विज्ञान आधार पर जाँची परखी गई चीज़ों मे विश्वास करो बाकी सब धोखा है ....
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 बोल 85 जय मूल निवासी 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
🌹जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय भारत 🌹
Comments