हम इसी में खुश हैं कि बाबा साहेब ने संविधान बनाया था।संविधानसभा के बाकी के 296 सदस्य बस हाजिरी देने आते थे क्या?

हम इसी में खुश हैं कि बाबा साहेब ने संविधान बनाया था।

संविधानसभा के बाकी के 296 सदस्य बस हाजिरी देने आते थे क्या?

संपत्ति को मूल अधिकार बना दिया, बढिया से लागू है। महान अंबानी, अडानी देश की सेवा में दिन रात लगे हैं। 

भइया, हमें क्या मौलिक अधिकार अथवा मूल अधिकार प्राप्त हुए हैं?? जब प्राप्त होंगे तब ही न लागू होंगे। इनके लिए भी राज्य बीच में खडा है, मालिक, इसके लिए भी न्यायालय जाना पडेगा। और संविधान के नीति निर्देशक तत्व जो ये आधिकार राज्य को लागू करने निर्देश दे रहें हैं पर लागू ना करवाने पर न्यायालय भी जाने से रोकता है ये संविधान। अब का करेंगे?

संविधान के मूल अधिकारों में नागरिक समता का कोई अनुच्छेद नहीं है केवल राज्य कानून के माध्यम से समता का व्यवहार करेगा। जब हइये नहीं तो लागू कइसे करेंगे। 

जो मूल अधिकार हमारे संविधान में दिए हैं जिनको हम मौलिक अधिकार कहते हैं वह सरकार के कानून हैं यह मूल अधिकार की श्रेणी में नहीं आते हैं। तो भइया, संविधान अच्छे लोगों के पास रहे भी, तो लागू क्या कराएंगे, वही जो है ही नहीं? 

यहाँ अच्छे बुरे संविधान की बात नहीं कर रहा बल्कि यह समझने पर जोर दे रहा हूँ कि हम उस बेईमानी को समझें जो संविधान निर्माण के समय की गयी और महामानव बाबा साहेब को इसके लिए आगे कर दिया गया कि उन्होंने संविधान बनाया है, ताकि वंचित और दलित वर्ग बाबा साहेब को मसीहा मान कर उनकी पूजा करने लगे और जो बेईमानियां की गयी हैं उनकी तरफ ध्यान न जाने पाए। बाबा साहेब हिन्दू सिविल कोड को लागू करवाना चाहते थे जो वास्तव में उनका लिखा संविधान ही था, जो उनका अपना ड्राफ्ट था। ये लागू नहीं होने दिया गया। इसके लिए आपको बाबा साहेब का ज्ञापन जो संविधान के रूप में जोड़ने के लिए संविधानसभा के समक्ष दिया था, जो वर्तमान में उनके सम्पूर्ण वाँग्यमय खण्ड 2 के राज्य और अल्पसंख्यक चैप्टर में है उसको नेहरू एंड  कंपनी ने डस्टबीन में डाल दिया था। इसको आपको पढ़ना पड़ेगा। यही था बाबा साहेब का असली मिशन राजकीय समाजवाद। यह बाबा का संविधान अपने शुद्ध रूप में लागू हो जाता तो संभवतः भारत की और दलित जातियों की बहत्तर साल से दुर्दशा न हो रही होती। और इतनी आर्थिक विषमता न होती देश में कि लाॅकडाउन जैसी स्थिति में अडानी, अंबानी की संपत्ति 200 से 300 गुना बढ जाए। आपके नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए जाएँ और आप कैदी की तरह पिंजरे के जैसे घरों में असहाय कैद कर दिए जाएँ। आपके क्षेत्र का विधायक, सांसद अगर काम नहीं करता तो क्या आपकी हिम्मत है,जो उसे दो तीखे शब्द बोल सकें, या मुकदमा दर्ज करा सकें? बाबा साहेब की फोटो और मूर्ति पर अगरबत्ती तो जलने ही लगी है। शायद दिमागदार लोग मंदिर भी बना लें।
बकिया सब ठीकै है।

http://drambedkarwritings.gov.in/content/writings-and-speeches/dr-babasaheb-ambedkar-writings-and-speeches-vol-2-hindi.php

आलोक एस

बाबा साहेब का नाम लेकर जो हो रहा है वह चाहते थे बाबा साहब एक हजार से ज्यादा संगठन आज अंबेडकर को मानते हैं परंतु सब के सब दलाली करते हैं केंद्र और राज्य सरकारों की इनके नेता अपनी गाड़ी घोड़ा और घर का इंतजाम करने में लगे हुए हैं सारी सरकारी कंपनियां एक एक करके बिक गई इनकी आंखों के आगे सरकारी कंपनियां खत्म आरक्षण खत्म दलितों का भविष्य खत्म
परंतु 1000 संगठनों में जो व्यक्तिवाद के पीछे चल रहे हैं एकता हो ही नहीं सकती क्योंकि विचार प्रमुख नहीं है स्वार्थ प्रमुख है।

Sanjeev Ghildiyal 

➖➖➖➖➖➖➖➖

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)