बिरसा मुंडा-09 जून, 1900 स्मृति दिवस विशेषआदिवासी या अनार्य शब्द प्रचलन में तब आया जब विदेशी आर्य भारत में आए तब यहाँ के मूलनिवासी द्रविड़ों की पहचान आदिवासी या अनार्य के रूप में बनती चली गयी। आदिवासी शदियों से जल जंगल जमीन का मालिक रहा है।

*बिरसा मुंडा-09 जून, 1900 स्मृति दिवस विशेष
आदिवासी या अनार्य शब्द प्रचलन में तब आया जब विदेशी आर्य भारत में आए तब यहाँ के मूलनिवासी द्रविड़ों की पहचान आदिवासी या अनार्य के रूप में बनती चली गयी। आदिवासी शदियों से जल जंगल जमीन का मालिक रहा है। उनके कीमती प्राकृतिक उत्पादनों की मलकियत को हड़पने के लिए हर युग में उन्हें विदेशी आक्रांताओं के षडयंत्रो का शिकार होना पड़ा है। धूर्त किस्म के लोगों ने सीधे साधे आदिवासियों को धार्मिक पाखण्डों में उलझाकर उनके जल जंगल जमीन को लूटने का षड्यंत्र रचा है। 

इसी कड़ी में जब अंग्रेजों का राज आया तो पादरियों ने आदिवासियों के हाथों में बाइबल थमाकर उनके जंगलों से खनिज पदार्थ और कीमती लकड़ियों को लूटा। आज वही कार्य लोकतंत्र में मनुवादी सरकारें कर रही हैं। आज आरएसएस आदिवासियों की मूल पहचान को मिटाने के लिए उन्हें वनवासी कहती है। उनकी मूल संस्कृति को मिटाकर उन्हें हिंदुत्व के दायरे में ला रही हैं। उनके जंगलों में जाकर हिन्दू देवी देवताओं के मंदिर बनवा रही है, हनुमान चालीसा बंटवाई जा रही है। उन्हीं के वोट से सरकार बनाकर उनके जल जंगल जमीन को छीनकर कॉरपरेट घरानों का कब्जा करवाया जा रहा है।

आदिवासियों की विरासत को बचाने के लिए बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है। आदिवासियों के सबसे बड़े आदर्श बिरसा मुंडा हैं उन्हें धरती आभा माना जाता है वे आदिवासियों के भगवान हैं। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को रांची जिले के उलिहतु गाँव में हुआ था।

भारतीय जमींदारों और जागीरदारों तथा ब्रिटिश शासकों के शोषण की भट्टी में आदिवासी समाज झुलस रहा था। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को शोषण के चक्र व्यूह से मुक्ति दिलाने के लिए तीन स्तरों पर उन्हें संगठित करना आवश्यक समझा।

★पहला सामाजिक स्तर पर ताकि आदिवासी-समाज अंधविश्वासों और ढकोसलों के चंगुल से छूट कर पाखंड के पिंजरे से बाहर आ सके।★दूसरा था आर्थिक स्तर पर सुधार ताकि आदिवासी समाज को जमींदारों और जागीरदारों के आर्थिक शोषण से मुक्त किया जा सके। 
★तीसरा राजनीतिक स्तर पर आदिवासियों को संगठित करना। चूंकि उन्होंने सामाजिक और आर्थिक स्तर पर आदिवासियों में चेतना की चिंगारी सुलगा दी थी, अतः राजनीतिक स्तर पर इसे आग बनने में देर नहीं लगी। ★बिरसा ने ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानि ‘हमारा देश, हमारा राज’ का नारा दिया।
★उलगुलान !  उलगुलान !!  उलगुलान !!!
 उलगुलान यानी आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन पर दावेदारी का संघर्ष।

आदिवासी अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति सजग हुए उन्होंने अंग्रेजो को लगान देने और उनका हुक्म मानने से इन्कार कर दिया। बिरसा मुंडा के नेतृत्व में आदिवासी फ़ौज के रूप में संघठित हो गए जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सीधा युद्ध छेड़ दिया।

अतः आदिवासियों को भड़काने के आरोप में बिरसा मुंडा को सन 1900 में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 2 साल की सजा हो गई। 9 जून 1900 अंग्रेजो द्वारा उन्हें जेल में एक धीमा जहर दिया गया। अंततः मात्र 25 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई। आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

*निष्कर्ष* के तौर पर हम कह सकते हैं कि बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम की दृष्टि से तत्कालीन युग के एकलव्य और सामाजिक जागरण की दृष्टि से महात्मा ज्योतिबा फूले हैं।
---------------

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)