हिंसा_अहिंसा♨️🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥हिंसा-अहिंसा पर बड़े तीरंदाजी ढंग से यह दावा किया जाता है कि, अहिंसा हमारे धर्म-संस्कृति की पवित्र पुरातन परंपरा है❗

♨️ #हिंसा_अहिंसा♨️
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥

हिंसा-अहिंसा पर बड़े तीरंदाजी ढंग से यह दावा किया जाता है कि, अहिंसा हमारे धर्म-संस्कृति की पवित्र पुरातन परंपरा है❗

गांधीवादियों द्वारा इसे बहुंत जोर-शोर से कहा-उछाला जाता है "#अहिंसा_परमोधर्म"❗

लेकिन जरा सोंचिए कि, वैदिक आर्यों के राज-काज धर्म-व्यवस्था की नींव ही हिंसा पर आधारित है❗

यज्ञों में पशुओं की निर्ममता पूर्वक बलि चढ़ाने से लेकर मनुष्यता को पशुता में बदल देना, क्या हिंसा बिना संभव हो सका है❓

लूट-खसोट जबरिया गुलाम बनाने के इतिहास से सारा वैदिक युग भरा पड़ा है! कोई भी ऐसा देव नहीं जिसके हाथों में हथियार न हो❗

डर खौफ पैदा करने के लिए हथियारों की विभिन्न प्रकारों से प्रदर्शित करने, कई हाथों वाले देवताओं को अविस्कृत प्रदर्शित किया गया है❗

हद तो तब हो गई जब गांधी ने अहिंसा के समर्थन में गीता को प्रमुखता के साथ उल्लेखित किया है। जबकि युद्ध के लिए मनोवैज्ञानिक रुप से तैयार करना ही इसका मुख्य विषय-वस्तु है❗

दरअसल हिंसा सर्वकालिक रहा है, इसे पवित्र-अपवित्र की श्रेणी में नहीं बल्कि इसके इस्तेमाल किसके पक्ष व किसके विपक्ष हो, इसका ज्ञान-वृतांत पर केंद्रित होना चाहिए❗

अहिंसक होना कोई बुरी बात नहीं। समाज में शांति-सद्भाव
अहिंसा हो तो किसे खराब लगेगी? लेकिन इसके स्त्रोत के लिए आर्य मूल सिद्धांत-व्यवहार को आधार बनाना बेमानी है❗

यदि बिमारी में रोगाणुओं के घर घांव-फोड़ा को नष्ट करने के लिए हथियार उठाना हिंसा है तो यह कदापि बुरा नहीं है पर लोगों को गुलाम बनाने के लिए हथियार के प्रयोग करने की हिंसा को मंजूर नहीं किया जाना चाहिए❗

इसलिए हिंसा-अहिंसा को नारेबाजी से नहीं बल्कि उसके सही परिप्रेक्ष्य में परिभाषित किया जाना चाहिए।

वैदिक आर्यों ने तो लोगों को गुलाम बनाने के लिए की गई अपनी हिंसा को जायज ठहराने के लिए सूत्र-श्लोक बनाए हैं--"वैदिकी हिंसा, हिंसा न भवति"❓

अब आपको यह तय करना है कि आप किसकी हिंसा के पक्ष में हैं❓लुटेरों की या चिकित्सकों की❗

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)