समुद्र में रहने वाली गायमैंटीस यानि समुद्री गाय एक स्तनधारी जीव है।

समुद्र में रहने वाली गाय

मैंटीस यानि समुद्री गाय एक स्तनधारी जीव है। यहां जानिए इस प्यारे लेकिन आमतौर पर अनजाने से जीव के बारे में कुछ खास बातें। असली जलपरियों जैसी होती हैं जल गाय।
मैंटीस मुख्य रूप से कैरिबियाई सागर में फ्लोरिडा के तटीय इलाके में पायी जाती हैं। इसके अलावा मेक्सिको की खाड़ी, अमेजन बेसिन और पश्चिमी अफ्रीका के तटीय इलाकों में भी मिलती है।

15वीं और 16वीं सदी में जब क्रिस्टोफर कोलंबस और दूसरे खोजी समुद्र में लंबी लंबी यात्राएं कर के लौटे, तो "नई दुनिया" के अलावा जलपरियों को देखने की भी बातें बतायीं। आज हम जानते हैं कि कोलंबस एंड कंपनी ने मैंटीस को ही देखा होगा।

यह विशाल जीव शाकाहारी होते हैं। यह सादे और खारे पानी में पाये जाने वाले पौधे जैसे समुद्री घास और मैनग्रोव की पत्तियां खाते हैं। हर दिन यह अपने वजन का 10 से 15 गुना पौधा खाती हैं। दिन के 7 घंटे इन जल गायों को चरना पड़ता है। यह समुद्र और नदियों के उथले तटीय हिस्सों में रहते हैं। वेस्ट इंडीज और पश्चिम अफ्रीका के मैंटीस अपना जीवन सादे और खारे पानी के बीच बिताते हैं। इनके जिंदा रहने के लिए पानी 15 डिग्री सेल्सियस या उससे गर्म होना चाहिए।

मैंटीस को सबसे बड़ा खतरा नावों से है। यह बहुत तेज नहीं भाग पाता, केवल 3 से 5 मील प्रति घंटा की रफ्तार ही पकड़ सकता है। अगर सामने से आ रही कोई नाव दिख भी जाए, तो वह भाग कर बच नहीं पाता। बड़े जहाजों के नीचे लगे प्रोपेलर अक्सर इन्हें जख्मी कर देते हैं या कभी कभी मरा हुआ छोड़ते हैं।
मैंटीस के सबसे करीबी रिश्तेदार होते हैं डुगॉन्ग। यह दोनों एक ही ऑर्डर सिरेनिया के जीव हैं और दिखते भी काफी एक से हैं। अंतर यह है कि डुगॉन्ग कभी सादे पानी में नहीं रहेगा। इनकी सूंड जैसी नाक किसी वैक्यूम क्लीनर जैसी दिखती है।

जब भी आप किसी मैंटीस को देखें, उसके पास जाने या उसे गले लगाने की ना सोचें। फ्लोरिडा में ऐसा करना गैरकानूनी है क्योंकि इससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है।



व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने में कोई समस्या आए तो इस नंबर पर अपना नाम और जिला लिख कर भेज दें - 9670439100

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)