#ऑनलाइन_धम्म_संगोष्ठी आज आयोजित की गई प्रतियोगिता के सवालों के उत्तर :-

#ऑनलाइन_धम्म_संगोष्ठी

आज आयोजित की गई प्रतियोगिता के सवालों के उत्तर :-

प्रश्न क्र 1 
सिद्धार्थ के सारथी का नाम कंथक और अश्व का नाम छन्न था ।यह विधान सही है या गलत है ।
उत्तर - गलत, सारथी का नाम छन्न व अश्व का नाम कंथक था
प्रश्न क्र 2  
बौद्ध साहित्य के अनुसार सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को क्या कहा गया है।
उत्तर - महाभिनिष्क्रमण

प्रश्न क्र 3 
बुद्ध और उनका धम्म के अनुसार पंच वर्गीय भीक्कू में कौन से भिक्कु सबसे पहले श्रोता पन्न हुए ।
उत्तर - कौंडिन्य

प्रश्न क्र 4 
प्रथम  बौद्ध संगीति की अध्यक्षता अजातशत्रु ने की थी यह कथन सही है या गलत।
उत्तर -, महाकश्यप

प्रश्न क्र 5 
स्वपन्न विद्या में प्रसिद्ध 8 ब्राह्मणों में एक ब्राह्मण एवं राजा प्रसेनजित का खंचाजी दोनो भिन्न व्यक्ति थे। किंतु दोनों के नाम एक ही थे ।वह नाम क्या है।
उत्तर - सुदत्त

प्रश्न क्र 6 
भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अनुसार जीवक अंत तक उपासक बने रहे या भिक्कू बने रहे।
उत्तर - उपासक, क्योंकि तथागत चाहते थे कि वह रोगीयों और जख्मियों की सेवा करे।

प्रश्न क्र. 7
भगवान बुद्ध और उनका धम्म के अनुसार तथागत से मिलने हेतु सारिपुत्र की पंचवर्गीय भिक्षुओं में से सर्वप्रथम किससे भेंट हुई थी?
उत्तर - अश्वजित/अस्सजित

प्रश्न क्र. 8
बौद्ध साहित्य के अनुसार तथागत 28 वें बुद्ध थे तो सर्वप्रथम बुद्ध किन्हें माना गया, उनका नाम बताएं?
उत्तर - तान्हंकर

प्रश्न क्र. 9
बौद्ध साहित्य के अनुसार तृष्ना कितने प्रकार की है औऱ उनके नाम बताएं?
उत्तर - तिन - काय, भाव, विभव

प्रश्न क्र. 10
सिद्धार्थ ने गृहत्याग के बाद किस नदी के किनारे अपने सिर के बाल मुंडवाकर भिक्षुओ के काषाय वस्त्र धारण धारण किया?
उत्तर - अनोमा नदी

 प्रश्न क्र. 11
क्या भगवान बुद्ध ने अपना पहला वर्षावास सारनाथ में तथा अंतिम वर्षावास वैशाली में किया था यदि यह सही है तो सबसे ज्यादा समय तक वर्षावास कहाँ पर किए थे?
उत्तर - श्रावस्ती में

प्रश्न क्र. 12
भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ के अनुसार सर्वप्रथम यह किसने बताया कि *बिना प्रमाण के सत्य का कोई अस्तित्व नहीं है ?
 1. भदन्त नागसेन, 2. तथागत 3. धम्म सेनापति सारिपुत्त, 4. दार्शनिक कपिल
उत्तर - दार्शनिक कपिल

प्रश्न क्र. 13
बुद्ध और उनका धम्म ग्रन्थ के अनुसार  संघ की स्थापना के समय कितने भिक्खु थे जिन्हे तथागत ने अलग अलग दिशाओं में धम्मदूत बनकर जाने का निर्देश दिए थे ?
1. दो, 2. पांचसौ, 3. साठ, 4. पांच
उत्तर - 60 साठ

प्रश्न क्र. 14
भगवान बुद्ध उनका धम्म के अनुसार तथागत ने यह कहा था कि, --------------------  से बढ़कर सुखद कुछ नहीं।
उत्तर - निर्वाण

प्रश्न क्र. 15
सिद्धार्थ में 32 महापुरुष लक्षण व 80 अनुव्यंजन है, ऐसा किसका दृष्टिकोण था?
उत्तर - असितमुनि

प्रश्न क्र. 16
तथागत के महापरिनिर्वाण होने पर कौनसे दिन अन्तेयष्टि की गई थी?
1. दूसरे, 2. तीसरे, 3. छठे, 4. सातवे
उत्तर - सातवें (7)

प्रश्न क्र. 17
सारिपुत्त व महामोग्गलान को तथागत ने क्या कहकर धम्म दिक्षा दी?
उत्तर - भिक्षुओं आओ (एहि भिक्खवे)

 प्रश्न क्र. 18
बुद्ध और उनका धम्म के अनुसार कितने चीजों के अलावा भिक्षुओं के पास और कुछ नहीं होना चाहिए?
उत्तर - आठ (8)

 प्रश्न क्र. 19
बुद्ध और उनका धम्म के अनुसार भिक्षुणी होने पर यशोधरा का किस नाम से संबोधन होने लगा था?
उत्तर - भद्दाकच्चाना

प्रश्न क्र 20 
तथागत का अंतिम संस्कार किस नदी के किनारे किया गया था?
उत्तर - हिरण्यवती नदी

 प्रश्न क्र. 21 
तथागत का अंतिम संस्कार किस नदी के किनारे किया गया था?
उत्तर - राष्ट्रीय पारिवारिक धम्म संगोष्ठी, भारत

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)