*नारी शिक्षा से काँपता धर्म.....*********************
*नारी शिक्षा से काँपता धर्म.....*
********************
साथियों,
*9 साल की उम्र में शादी का धार्मिक-शास्त्रीय, प्रावधान इसलिए रखा गया ,ताकि स्त्री पढ़ ना सके ।*
*माहवारी के बाद पुत्री को जो पिता घर मे रखता है ,वह उसका वही रक्त पीता है ,ये लिखने वाले #ठग आखिर चाहते क्या थे ????*
*एक तरफ पुरुष के लिए 25 वर्ष ब्रह्मचर्य आश्रम तो स्त्री के लिए #नादान उम्र में पति-परमेश्वर !!! ये स्त्रियों के लिए सनातन ठगी नही तो क्या है ??*
*कोई मुफतखोर उसे 'ताड़न का अधिकारी ' बता रहा है तो कोई 'एकांत का दुरुपयोग करने वाली ' तो कोई उसे ' नरक का द्वार ' सारे व्रत ,सारे गुनाह , सारे एहतियात स्त्री को ही लिखने का मकसद आखिर क्या रहा होगा ???*
*सती प्रथा ,जौहर ,कन्या वध , दहेज , देवदासी, वैधव्य प्रताड़ना, पर्दा प्रथा ,सब नारी को ही क्यों ???*
*क्या अपनी ही माँ, बहन ,बीवी ,बेटी के प्रति इतना क्रूर है हमारा समाज ???*
*किसने बनाया उन्हें इतना नियमबद्ध क्रूर ???*
*सनातन संस्कृति का आधार क्या यही क्रूरताएँ हैं ??*
*जब जब नारी ने पढ़ने की , शिक्षा ग्रहण की सोची , सनातन पाखण्डियों के पसीने क्यो आये ??*
*क्योंकि धर्म डरता है शिक्षा से , जो कि ज्ञान देती है ,और तर्क करती है । जहाँ तर्क है ,वहां धर्म को आस्था के पीछे छुपना पड़ता है । गौरी लंकेश से इतना डरा सनातन धर्म कि उनकी हत्या ही करा डाली ।*
*पुरुष लिखते हैं तो धर्म को कम खतरा था ,मगर स्त्री होकर लिखे , यह तो क्रांति का आगाज़ है , धर्म का काल है भई ।*
*अगर स्त्री ने धर्म के स्वार्थपूर्ण नियमों को समझ लिया तो कौन ढोएगा इस पाखण्ड को ???*
*कलश यात्रा , चुनरी , जागरण,व्रत कथा , सत्संग,कथाएं , रिवाज, दक्षिणा, जिद,सस्वर नृत्य ,आभूषण, बन्धन, रिश्ते, समागम, पवित्रता, सात जन्म, वचन ,सब बोझ पुरुष के बस का थोड़े ही है ???*
*अभी हाल ही में जे एन यू में चंद लड़कियों ने आजादी क्या माँगी , धर्म से लेकर राष्ट्रवाद तक को लपेट लिया ।*
*पाखण्डियों' द्वारा बी एच यू में हमारी बच्चियों के साथ पुलिसिया क्रूरता का आधार यही सनातनी सोच है ।*
*यह घटना राज्य सरकार की बागडौर संभाले बैठे सनातन-धार्मिक मुखौटे की मंशा ज़ाहिर करती है।*
*कोई आम आदमी मुख्यमंत्री होता तो शायद उसे धार्मिक समझ कम होती, लेकिन यहां तो सनातन संत परम्परा के शिरोमणि विराजमान हैं । ये ''धर्म की नगरी बनारस'' में नही होगा तो कहां होगा ???*
*क्योंकि उसी बनारस में विधवाओं को 'सभी मानवीय हकों' से वंचित रखकर उनके 'बीमार पति-परमेश्वर की मृत्यु पर सती या आत्महत्या 'का दंड देने की बहुत पुरानी परंपरा रही है । यहां नारी को जिस्म के रूप में देखने के आदी 'वहशी कुत्तों' के लिए सब नारियाँ एक उपभोग की चीज-वस्तु मात्र हैं ।*
*बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जो घटित हुआ ,जे एन यू में जो हंगामा हुआ ,यह नया नही है ।*
*इन्ही पाखंडी ठगों के पूर्वजों ने पुणे में सावित्री बाई फूले के साथ भी तो यही किया था । उनके कपड़ों पर गोबर ,कीचड़ डालने की बात तो सबने सुन रखी है .*
*लेकिन क्या आप जानते हैं इन सनातनियों ने बालिका शिक्षा को बंद करने की दूसरी नीच साजिश कौनसी की ???*
*1848 में भीड़ेवाड़ा बुधवार पेठ पुणे में जिस पहली बालिका स्कूल की स्थापना की गयी थी ,उस स्कूल के आजू-बाजू बुधवार पेठ में आज भारत की दूसरी सबसे बड़ी 'जिस्म की मंडी' कैसे बना दिया गया ????*
*रेड-लाइट एरिया बसाने वाले लोग कौन हैं ??? धर्म की दुहाई देने वाले , धर्म के *होलसेलर ,डीलर और #ठेकेदार कौन लोग हैं , ये हम आसानी से समझ सकते हैं । कैसे बहुत ही नीचता से स्त्री-शिक्षा के पहले #पौधे के आसपास #तेज़ाब बिखेरा गया , ताकि भविष्य में धर्म के खिलाफ किसी क्रांति का #आधार ही न बन पाए ।*
*आज भी जब किसी लड़की द्वारा घर पर खुद से छेड़छाड़ की बात कही जाती है ,अधिकतर परिवार उसको घर मे कैद करने का #उपचार करते हैं । रेप विक्टिम को उसके कपड़े ,रहन सहन और बेखौफ हँसी के लिए कोसा जाता है ।*
*आखिर क्या गुनाह हुआ उस से समाज का #सृजनहारी बनने की क्षमता पाकर ????*
*काश ! हर औरत इस सनातनी धार्मिक #साजिश को समझ पाती !!!!*
*मैं फिर दोहराऊंगा #संविधान नही होता तो नारी का अस्तित्व सिर्फ और सिर्फ 'भोग-विलास की वस्तु ' होने तक ही सिमट जाता । पौराणिक भागवत कथाओं की बजाय #संविधान से प्राप्त 'नारी अधिकार की धाराओं ' के प्रचार कीजिये ताकि कोई भी रिश्ता उस से कुछ भी धार्मिक प्रपंच के नाम पर #लूट ना पाए ।*
*धर्म-ग्रंथ नही ,आईपीसी की धाराएं पढ़ाइये अपनी बेटियों को ।*
*#व्रत नही ,भरपेट खिलाइए अपनी बेटियों को ,*
*दहेज नही अच्छी शिक्षा पर खर्चे ,*
*संस्कार ही नही जूडो कराटे भी सिखाइये अपनी बेटियों को !!!*
*और अगर उसके साथ कोई भी #अनहोनी होती है तो उसे अहसास दीजिये कि पापा ,पति या भाई उसे समाज द्वारा स्त्री होने की #परम्परागत सजा नही थोपने देंगे ।*
*जय संविधान*
Comments