काश्मीर का खलनायक :-जम्मू काश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन नहीं रहे।

काश्मीर का खलनायक :-

जम्मू काश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन नहीं रहे।

जम्मू काश्मीर के आतंकवाद को सांप्रदायिक ताने बाने में फिट करने वाले यह पहले व्यक्ति थो जिन्होंने ज़मीनी स्तर पर आतंकवाद से पीड़ित लोगों को हिन्दू मुस्लिम में बाँट दिया।

जम्मू काश्मीर का गवर्नर रहते यह शख्स कितना मज़बूती से संघ का एजेन्डा चला रहा था वह इस उदाहरण से समझिए।

राजीव गाँधी के सत्ता से हटते ही , काश्मीर में अचानक आतंकवाद का बवंडर आ गया , प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह बने और जाॅर्ज फर्नांडीज बने रेल मंत्री जिनको "काश्मीर" का प्रभार दिया गया।

कुछ दिनों बाद ही भाजपा के दबाव में खाटी संघी "जगमोहन" को काश्मीर का पुनः गवर्नर नियुक्त किया गया। 

इसके कुछ दिनों बाद ही तब हम अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के सर ज़ियाउद्दीन हाल के "रशीद अहमद सिद्दीकी" हास्टल के "हास्टल फंक्शन" में जार्ज फर्नांडीज को चीफ गेस्ट के तौर पर सुन रहे थे , वह 1990 का दौर था।

वहीं कुछ काश्मीरी छात्रों ने फर्नांडीज से काश्मीर में हो रहे कत्लेआम को लेकर सवाल जवाब करना शुरु कर दिया।

जार्ज फर्नांडीज ने हंगामा होता देख सबको , गेस्ट हाऊस में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया। मेरे सीनियर रूम पार्टनर काश्मीरी रऊफ भाई का भारत से मुहब्बत करने वाला छोटा भाई भी काश्मीर में गायब था।

मुझसे कहा कि चलो चलते हैं , जार्ज साहब से कहते हैं कि भाई को ढुढवा दें , मुझे अलीगढ आए कुछ दिन ही हुए थे , मैं उनको इंकार ना कर सका और चला गया।

गेस्ट हाऊस के एक कमरे पर जब सभी लोगों ने नाॅक किया तो एक महिला ने आकर दरवाजा खोला , और हम 10-12 लोगों को अंदर बिठाया , उस वक्त तो नहीं पर बाद में मैंने उस महिला को पहचाना कि वह "जया जेटली" थीं।

दोनों एक ही कमरे में थे , वह पीछे बेड पर कोने में बैठ गयीं , और काश्मीरी लड़के जाॅर्ज फर्नांडीज से सवाल जवाब करने लगे। जगमोहन को हटाने की माँग करने लगे।

झुझला कर "जाॅर्ज फर्नांडीज" बोले , "मुझे पता है कि काश्मीर में क्या हो रहा है ? मैं वहाँ का इंचार्ज हूँ , मुझे मत बताईए , आप लोग जो बता रहे हैं उससे 100 गुना अधिक वहाँ बुरा हो रहा है" 

सबने एक स्वर में बोला कि फिर आप रोकते क्युँ नहीं ? जगमोहन को हटाते क्युँ नहीं ?

जाॅर्ज फर्नांडीज ने लगभग चीखते हुए कहा , "जगमोहन , संघ का आदमी है , हमने उसे हटाया तो सरकार गिर जाएगी , हमें पता है कि वहाँ खून की नदियाँ बह रही हैं , पर हम मजबूर हैं , हम कुछ नहीं कर सकते"।

सभी लोग देर तक बहस करते रहे और जाॅर्ज फर्नांडीज यही एक बात रटते रहे कि "वह जगमोहन के सामने मजबूर हैं"।

जगमोहन वैसे तो 1984 से 1989 तक भी जम्मू काश्मीर के गवर्नर रहे , काश्मीर में आतंकवाद उनके ही कार्यकाल में पनपा , फला और फैला।

1990 के बाद वह उसी काश्मीर में खुल कर संघ का एजेन्डा चलाने लगे और आतंकवाद से पीड़ित लोगों को धार्मिक आधार पर बाँट कर , काश्मीरी पंडितों को सुरक्षित गलियारा देकर घाटी से बाहर निकाल दिया ,और मुसलमानों को वहीं आतंकवाद से मरने दिया।

बाद में यह नयी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए और अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में कई मंत्रालय के मंत्री रहे।

1989 में सांप्रदायिक राजनीति की फसल बोने वाले को RIH

Mohd Zahid

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)