❓#वर्ण_व्यवस्था❓"वर्ण-व्यवस्था आपको गलत नहीं लगता पापा❓""हाँ, लगता है, पर हमारे मनीषियों ने तो इसे परिवर्तनशील बनाया था❗"

❓#वर्ण_व्यवस्था❓

"वर्ण-व्यवस्था आपको गलत नहीं लगता पापा❓"

"हाँ, लगता है, पर हमारे मनीषियों ने तो इसे परिवर्तनशील बनाया था❗"


"नहीं पापा, ये पाखंड था कि वर्ण-व्यवस्था परिवर्तनशील है❗"

भंगी, चमार, मुसहरों को पढ़ाता कौन था❓क्या ये अछूत सवर्णों के साथ बैठकर पढ़ सकते थे❓

गंदगी साफ करने वालों से लोग उस समय कैसे पेश आते थे, क्या आपको पता नहीं❓

और पापा हमारी जाति भंगी और चमार की होती तो भी क्या आप हिन्दू धर्म और वर्ण-व्यवस्था का गुणगान करते❓बोलिए पापा❓

सवर्णों को तो वर्ण-व्यवस्था ही क्यों, वेद-पुराण, उपनिषद सब भारत ही नहीं विश्व द्वारा अनुकरणीय लगते हैं क्योंकि वे किसी दलित के घर नहीं जनमे❗

दलितों के तो मासूम बच्चों तक को हिकारत के नजर से देखा जाता है, क्योंकि वो आपके महान हिन्दू धर्म के एक वर्ण विशेष में पैदा हुए हैं❗

वर्ण-व्यवस्था इतनी ही अच्छी मनीषियों ने बनाई थी तो इतनी हिकारत क्यों❓


बल्कि होना तो ये चाहिए पापा कि जो लोग "छूने तक के काबिल नहीं", जन्म से ही 'नींच' हैं उन्हें अभियान चलाकर "महान" हिंदू धर्म से खुद ही बाहर कर दिया जाए❗

जाएं जहाँ जिस धर्म में जाना चाहें, हमारी बला से❗ पर नही उन्हें तो हिंदू धर्म में बनाए रखने की मजबूरी है❓

"पर हम....

"आपको लगता है पापा जिस किसी धर्म के लोग जन्म से ही नींच हैं, उस धर्म को इन कुछ जन्मजात नींच लोगों के रहते हम उच्च और महान कैसे कह सकते हैं❓"

"बस कर छोटी, इन सब बातों के लिए तू अभी बहुंत छोटी है.... पापा अपनी बात पूरी नहीं कर पा रहे हैं❗"

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)