एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता खो गया.....तभी उसने देखा, एक शेर उसकी तरफ आ रहा है..

एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता खो गया.....तभी उसने देखा, एक शेर उसकी तरफ आ रहा है..

कुत्ते की सांस रूक गयी......"आज तो काम तमाम मेरा..!" फिर उसने सामने कुछ सूखी हड्डियाँ पड़ी देखीं..
वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया..और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा और जोर-जोर से बोलने लगा...... "वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है..
एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी !"और उसने जोर से डकार मारी......

इस बार शेर सोच में पड़ गया......उसने सोचा...."ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने में ही भलाई है !"

और शेर वहां से जान बचा कर भाग गया..

पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा देख रहा था..

उसने सोचा यह अच्छा मौका है....शेर को सारी कहानी बता देता हूँ .....शेर से दोस्ती भी हो जायेगी और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा.. 

वो फटाफट शेर के पीछे भागा..

कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि जरुर कोई लोचा है..

उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है..

शेर जोर से दहाड़ा ....."चल मेरे साथ, अभी उसकी जीवन लीला ख़तम करता हूँ".. 

और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया..

कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया.....मगर फिर हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और जोर-जोर से बोलने लगा.." साला,इस बन्दर को भेजे 1 घंटा हो गया...कमीना एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता !"

यह सुनते ही शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस पीछे खूब तेज़ भाग गया ।

इसलिए.......

मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं..

हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें  क्योंकि यही जीवन की असली सफलता मिलेगी...

आपकी ऊर्जा,समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस-पास हैं, उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिये....

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)