क्या आप को लगता है कि भारतीय समाज को कुछ बदलने की ज़रूरत है ? अगर आप को नहीं लगता तो आप ज़रूर मज़े में हैं₹?

क्या आप को लगता है कि भारतीय समाज को कुछ बदलने की ज़रूरत है ?
अगर आप को नहीं लगता तो आप ज़रूर मज़े में हैं 
जो मजे में है वो कुछ भी बदलना नहीं चाहता 

जो बड़ी ज़ात का है वह जाति व्यवस्था को क्यों बदलना चाहेगा ?

जिसके पास बढ़िया नौकरी है, जहां कुर्सी पर बैठे बैठे या गद्दी पर बैठे बैठे इतना कमा लेते हैं कि मकान, कार शापिंग, ब्यूटी पार्लर पीज़ा का खर्च निकालने के बाद बचत भी हो जाती हो  

वह इस अर्थ व्यवस्था को क्यों बदलना चाहेगा ?

लेकिन जो दिन भर खटने के बाद इतना भी नहीं कमा पाता कि बच्चों का इलाज करा सके 

वह ज़रूर अर्थ व्यवस्था को बदलना चाहेगा 

जो ऐसी जाति में पैदा हुआ है जहां जन्म के कारण ही उससे नफरत करी जाती हो

वह इंसान ज़रूर जाति व्यवस्था को बदलना चाहता है 
आप बहुसंख्यक धर्म के हैं और आपका बोलबाला है 

तो आप को साम्प्रदायिकता की कोई समस्या महसूस ही नहीं होगी 

लेकिन अगर आप अल्पसंख्यक हैं और आपके साथ भेदभाव होता है 

तो आप ज़रूर साम्प्रदायिकता की समस्या को ठीक करना चाहेंगे 

इसी तरह अगर आप पुरुष हैं तो आपको लगता है औरतें अपने साथ होने वाले बर्ताव से खुश हैं 

लेकिन अगर औरतों से पूछा जाय कि सुबह सबसे पहले उठने के बाद रात को सबसे बाद में सोने के बाद 

आपका घर जायदाद अधिकार में हिस्सा नहीं है वह सब मर्दों का है 

तो वह ज़रूर इसे बदलना चाहेगी 

इसे ही आपकी अपनी राजनीति कहा जाता है 

आपकी राजनीति क्या है 

यह आपकी अपनी हालत से तय होता है 

तो अगर आपकी राजनीति यह है कि सब कुछ सही है कुछ भी बदलने की ज़रूरत नहीं है 

तो खुद पर नज़र डालिए कि कहीं आप मजा मारने वाला बड़ी ज़ात का अमीर शहरी पुरुष तो नहीं है ?

और कहीं आपकी सोच आपकी इस मजे की हालत की पैदाइश तो नहीं है ?  

कहा गया है कि व्यक्तिगत ही राजनैतिक है 

आपकी राजनीति आपकी अपनी हैसियत से तय हो रही है 

मजे में बैठा हुआ वर्ग बदलाव की मांग से नफरत भी करता है  

इसलिए जब शर्मा तिवारी चोपड़ा सरनेम वाले पुरुष आकर आज़ादी, बराबरी और न्याय की हमारी मांग पर हमें गलियाँ देते हैं 

तो हम समझ जाते हैं 

और गुस्सा करने की बजाय हम अपने मिशन में ज़्यादा ताकत से लग जाते हैं

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)