मेरी यह पोस्ट पढने वाले सभी साथियों से निवेदन*

*मेरी यह पोस्ट पढने वाले सभी साथियों से निवेदन*

समाज करवट ले रहा है। जहां एक तरफ बहुजन समाज अंधविश्वास से निकलने की कोशिश कर रहा है, मगर उसके पास बहुजन महापुरुषों के कारवां को आगे बढ़ाने वाले चंद ही लोग हैं और साधन भी सीमित हैं।

वहीं मनुवादी अपनी पूरी ताकत, अपने प्रचूर मात्रा मे उपलब्ध संसाधनों व खरीदे गये मीडिया की बदौलत बहुजन समाज को पुन: गुलामी की बेडियों मे जकडने की कोशिश कर रहे हैं और वे कामयाब भी होते दिख रहे हैं।

यदि महापुरुषों के कारवां को आगे बढाने के लिये आप जैसे पढे लिखे लोगों के हाथ आगे नहीं बढे, तो जो हाथ... आज जो कुछ भी कर रहे हैं, वे थक जायेंगे, टूट जायेंगे।

इसलिये इस लेख को पढने वाले मेरे साथियों...........
आगे बढो, एक द्वन्द चल रहा है, एक युद्ध चल रहा है। यह युद्ध अदृश्य है, वैचारिक है, दिमाग से लडा जा रहा है। आपकी... हमारी आने वाली नस्लों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। 

उठिये, जागिये और आप जो भी हैं, जहां भी हैं, जैसे भी हैं, जो भी तरीका अपनायें...................
अपने समाज को जगाने का काम करें ताकि आपकी आनी वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। क्योंकि बहुजन महा पुरुष अगर केवल अपना भला सोचते तो आज हम जो भी हैं, जैसे भी हैं... वो‌ नही हो पाते और कीडे मकौडे की जिंदगी जी रहे होते। बाबा साहेब ने तो बहुत त्याग किये, अपना परिवार ही उजाड़ लिया। मै आपसे वो उम्मीद तो नही करता और न ही मुझमे वो सामर्थ्य, जो बाबा साहेब ने किया। किन्‍तु हम कुछ तो कर सकते हैं.... अपने अपने स्तर पर।

बस वही कीजिये । दिमाग मे सिर्फ एक ही ध्येय होना चाहिये.....

 *मुझे मेरे समाज को जगाना है..............*

आगे बढिये......

आप की अपनी भावी पीढ़ी आपके जरा से प्रयास का इंतजार कर रही है...
और कह रही है.............
आप हमारे लिये विरासत मे क्या छोड़ कर जा रहे हैं? *गुलामी की बेडियां या सुकून के पल..... कि हम आपको भविष्य मे इज्जत से याद कर सकें, जैसे आज बाबा साहेब, फुले दम्पति , पेरियार , लल्लन सिंगन यादव , कर्पुरी , साहू जी महाराज आदि को हम सब याद करते हैं.....अपने भी और दुश्मन भी*

Comments

Popular posts from this blog

My thesis on Brahmin Privilege (read the entire thred)1. If I am a Brahmin, I will be revered in the society and a “Ji” will be added to my name. I will be known as a pundit, although I. #dilip c mandal

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)