लखनऊ : चंद्रिका देवी मंदिर के कुंड में मिला युवती का शव,नहीं हो सकी पहचान

लखनऊ : चंद्रिका देवी मंदिर के कुंड में मिला युवती का शव,नहीं हो सकी पहचान
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में बने चंद्रिका देवी मंदिर के कुंड में सुबह एक युवती की लाश पानी में तहारती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदत से शव को पानी से बहार निकाला,पुलिस प्रशाशन ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन उसकी शव की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है, पुलिस CCTV कैमरे की दो दिन की फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़े : Railway में 432 पदों पर आवेदन जारी, ऐसे होगा चयन
मृतका हरे रंग की सलवार सूट पहने थी उसका रंग सांवला है,पुलिस ने मेला कमेटी के आफिस में CCTV रात की फुटेज देखी, लेकिन रात की फुटेज में लड़की आते जाते नहीं दिखी। मृतका का शरीर पानी में डूबने की वजह से अकड़ मिला है,बता दें युवती के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं देखने को मिले है सीसी कैमरे की दो दिन की फुटेज देखी जा रही है।
यह भी पढ़े : अखिलेश यादव का सीएम योगी पर वार, बोले - स्मार्ट मीटर घोटाले की जांच करें सरकार
पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया मेला परिसर और कुंड की ओर लगे सीसी कैमरों की दो दिन की फुटेज की जांच की जा रही है।
Comments