मंत्री के बेटे ने वर्दी उतरवाने की दी धमकी, लेडी कांस्टेबल बोली.. ये वर्दी तुम्हारे बाप की गुलामी के लिए नहीं
DESK: गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानाणी के बेटे प्रकाश अपने दोस्तों के साथ बिना मास्क के रात में घूम रहा था. इस दौरान लेडी कांस्टेबल ने रोका. जिसके बाद मंत्री के बेटे ने लेडी कांस्टेबल सुनीता यादव के साथ बहस करने लगा और वर्दी उतरवाने और ट्रांसफर करने की धमकी दे डाली. सुनीता भी तैश में आई और उसने कहा कि यह तेरे बाप की वर्दी नहीं है. जाओ हिम्मत है तो मेरा ट्रांसफर करा दो. उसके बाद सुनीता ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है.
Comments