यूपी में BJP अपने ही लोगों को खत्म कर रही है-अखिलेश यादव Exclusiveबातचीत में अखिलेश ने पार्टी की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा भी किया और बेटी के अच्छे नंबर से पास होने का राज भी बताया.संजय पुगलिया

बीजेपी आरोप लगा रही है कि गैंगस्टर विकास दुबे के संबंध समाजवादी से पार्टी थे. इस पर पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि अगर सरकार दुबे का एक साल का कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक कर दे तो पता चल जाएगा कि उसे कौन नेता और कौन पुलिस अफसर शह दे रहे थे. अखिलेश ने कहा है कि आज नौबत ये है कि बीजेपी अपने ही लोगों की हत्या करवा रही है? अखिलेश यादव ने ये बातें क्विंट के एडिटोरियल डायरेक्टर संजय पुगलिया से क्विंट के खास कार्यक्रम 'राजपथ' में कही. इस बातचीत में अखिलेश ने 2022 के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया और बेटी अदिति के अच्छे नंबरों से पास होने का राज भी बताया.

क्यों किया था ट्वीट-''कार न पलटती तो सरकार पलटती?''

यूपी में गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया कि STF की गाड़ी नहीं पलटती तो शायद सरकार पलटती? ऐसा उन्होंने क्यों कहा? आखिर वो इस बारे में क्या जानते हैं? इस पर अखिलेश ने कहा कि "अगर गूगल सैटेलाइट के जरिए देखें तो पता चल जाएगा कि विकास कैसे उज्जैन पहुंचा? कहां बैरेकेडिंग थी और कहां नहीं? इसी तरह उसके एनकाउंटर को लेकर भी कई सवाल हैं. जैसे वो एक गाड़ी में बैठा था, लेकिन पलटी दूसरी गाड़ी. कथित हादसे के बाद टायरों के निशान भी नहीं मिले. जिधर विकास दुबे भागा, उधर पैरों के निशान भी नहीं मिले. इन सारी चीजों से परदा उठ सकता है कि अगर गूगल के जरिए इन्हें देखा जाए और ये सब सार्वजनिक किया जाए.''

गूगल सैटेलाइट से देखें तो पता चल सकता है कि विकास कैसे उज्जैन पहुंचा और कैसे उसका एनकाउंटर किया गया? एक साल का कॉल रिकॉर्ड निकालें तो पता चल जाएगा उसे कौन शह दे रहा था
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

विकास दुबे के SP से संबंध थे?

बीजेपी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी ने विकास दुबे की पत्नी को वार्ड चुनाव में टिकट दिया था. इस पर अखिलेश का जवाब है कि "एक वार्ड से एक ही उम्मीदवार हो सकता है और उस सीट से SP की उम्मीदवार सुधा यादव थीं. सच्चाई तो ये है कि बीजेपी के 11 नेताओं से विकास दुबे के संबंध थे, और अब ये अखबार में भी छप चुका है. एक साल का कॉल रिकॉर्ड जारी करें तो पता लग जाएगा कि विकास दुबे को कौन नेता और कौन पुलिस वाले शह दे रहे थे. मुखबिरी पुलिस वालों ने की, तो इसकी जिम्मेदारी भी सरकार पर है. बीजेपी की नीति है कि सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों को बदनाम कर दिया जाए. दुख की बात ये है कि बीजेपी विकास दुबे की मां से कहलवा रही है कि वो समाजवादी पार्टी का सदस्य था. हत्या भी इसलिए हुई है ताकि राज न खुलें.’’

Comments

Popular posts from this blog

ये फोटो में जिस जज को आप देख रहे हैं इनका नाम है जस्टिस कर्णन...पूरा नाम है चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन....ये जज साहेब न्यायालय की अवमानना ​​के लिए छह महीने की जेल की सजा काटकर अब बाहर आ रहे हैं... वह मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वहां के पहले दलित न्यायाधीश और पहले दलित न्यायाधीश रहते हुए जेल की सजा काटने वाले भी पहले न्यायाधीश हैं--सजा किस बात की दी गई....सच बोलने की...!!!आइए थोड़ा पीछे ले चलते हैं ...वर्ष 2017 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा....इस पत्र में 20 न्यायाधीशों के भ्रष्टाचार की जानकारी थी....पत्र "सच्चा" था इसलिए "विवाद बड़ा" था! सच से संवैधानिक संकट पैदा हो गया...!! क्योंकि इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा न्यायाधीश ने दूसरे न्यायाधीशों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये थे। केंद्र सरकार इस पत्र को जारी करने के लिए तैयार नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति कर्णन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना ​​का मामला दर्ज कर लिया..! अब बारी थी सच को "कैद-ए-बामशक्कत" देने की....! सब सच के खिलाफ लट्ठ लेकर खड़े हो गये...!!!न्यायमूर्ति कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कुछ अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सुप्रीम कोर्ट ने सच को कैद कर दिया। चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित न्यायाधीश ने छह महीने की जेल की सजा काटी। उस समय उनका विरोध करने वालों ने कहा था कि वे पागल हैं....लेकिन फिर समय बीता....फटाफट तमाम जज मलाई खाने के लिए जगह-जगह फिट कर दिए गये...फिर एक जज के यहां करोड़ों रूपए निकल आए...!!!चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन उर्फ दलित जज सजा काट कर बाहर आ गये और सच भी बाहर आ‌ गया लेकिन...!!बकलम-चंदन कुमार.. ✍🏻 (लेखन में भाषाई सजावट मैंने की है)

यदि कोई तथाकथित ऊंची जाति वाला किसी तथाकथित छोटी जाति वाले के यहां धोखे से कुछ खा पी लेता है